ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना : नाबालिग लड़की को बर्थडे पार्टी में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया, बाद में कर दिया वायरल

PATNA : पटना में एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को बर्थडे पार्टी में बुलाकर उसके पड़ोसी युवक और दोस्तों ने अश्लील वीडियो तैयार

पटना : नाबालिग लड़की को बर्थडे पार्टी में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया, बाद में कर दिया वायरल
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना में एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को बर्थडे पार्टी में बुलाकर उसके पड़ोसी युवक और दोस्तों ने अश्लील वीडियो तैयार की और फिर पैसे की डिमांड करने लगे पैसा नहीं देने पर नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल कर दिया। पूरा मामला गौरीचक थाने के लखना गांव का है। यहां कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 


दरअसल 14 साल की पीड़िता अपने पड़ोसी के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। वहीं पर पड़ोसी के दोस्त ने रूम में बंद करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रहा था। पीड़िता ने पैसा देने से इनकार किया तो वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने हिम्मत करके परिवार वालों को सारी बातें बता दी। इसके बाद महिला थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि तीन माह पहले उसके पड़ोसी ने बर्थडे पार्टी में बुलाया था।


जब वो पार्टी से लौटने लगी तो आरोपी राजेश कुमार और उसके दोस्त सोनू कुमार ने घर में बंद कर दिया और उसका जबर्दस्ती अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि किसी को बोलेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे और माता-पिता को जान से मार देंगे। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। 28 दिसंबर को लड़के ने पैसे लेकर घर बुलाया, लेकिन पीड़िता नहीं गई। इसके बाद लड़के ने वीडियो को कई लोगों के वाट्सएप नंबर पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने सारी बातें अपने माता-पिता को बताईं। माता-पिता के सहयोग से महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक को थाने में पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन नहीं आया। सोमवार को आरोपी युवक राजेश कुमार के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक छपरा का रहने वाला है।