ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना : मुखिया पति के भांजे ने युवक को मारी गोली, जमीन विवाद के दौरान हुई वारदात

PATNA : पटना में मुखिया पति के भांजे ने एक युवक को गोली मार दी है। मामला पटना के जानीपुर इलाके का है, जहां जमीन विवाद में अचानक गोली चलने से 22 साल का एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया

पटना : मुखिया पति के भांजे ने युवक को मारी गोली, जमीन विवाद के दौरान हुई वारदात
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना में मुखिया पति के भांजे ने एक युवक को गोली मार दी है। मामला पटना के जानीपुर इलाके का है, जहां जमीन विवाद में अचानक गोली चलने से 22 साल का एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि सोरमपुर के मुखिया पति राजकुमार की मौजूदगी में उसके भांजे ने गोली चलायी जो जानीपुर के ही रहने वाले गोलू चौधरी की जांच में जा लगी। 


घटना के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सोरमपुर गांव के मुखिया पति राजकुमार और उसके भांजे से इसी गांव के मनीष कुमार का जमीन विवाद चल रहा था। पैसे के लेनदेन में झगड़ा होता देख गांव का ही एक युवक गोलू चौधरी वहां खड़ा हो गया। इसी दौरान मुखिया पति ने अपने भांजे को गोली मारने के लिए कहा। भांजा और रहीस कुमार घर से पिस्टल निकालकर आया और अचानक गोली चलाने लगा। इस पूरे घटना के दौरान जिनसे जमीन विवाद चल रहा था वह तो बाल-बाल बच गए लेकिन मौके पर मौजूद गोलू की जांच में गोली लग गई। 


सोरमपुर की मुखिया आरती देवी के पति राजकुमार और उसके भांजे का मनीष कुमार से साढ़े 6 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गोली लगने के बाद घायल गोलू चौधरी को इलाज के लिए पहले फुलवारी स्थिति सीएससी ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच भेजा गया है। जानीपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों में से अब तक किसी ने भी आवेदन नहीं दिया है। गोली प्रत्यक्षदर्शी को लगी है उसके बयान को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

टैग्स