ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में मिली महिला की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां गंगा नदी के किनारे महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना अलखनाथ रोड स्थित

पटना में मिली महिला की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां गंगा नदी के किनारे महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना अलखनाथ रोड स्थित जेल के सामने की बताई जा रही है. शव मिलने का पता लगते ही इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है. 


जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह जब ग्रामीण गंगा किनारे सैर पर निकले तो उन्हें सिर कटी लाश मिली. लाश मिलने की खबर देखते ही देखते इलाके में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. शव का सिर गायब रहने की वजह से अबतक महिला की शिनाख्त नहीं की जा सकी है हालांकि डेड बॉडी की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता