ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

PATNA : बिहार में इन दिनों क्राइम ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अपराधियों द्वारा पिछले कुछ दिनों में राजधानी पटना के ग्रामीण जिलों में सबसे अधिक घटनायों को अंजाम द

पटना में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  :  बिहार में इन दिनों क्राइम ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अपराधियों द्वारा पिछले कुछ दिनों में राजधानी पटना के ग्रामीण जिलों में सबसे अधिक घटनायों को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में अब एक और अपराध कि घटना राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर में हुई है। पुलिस ने यहां से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक कि आयु 20 वर्ष बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के पितवास गांव के बधार से पुलिस ने एक युवक के शव बरामद किया है। इस बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पितवांस गांव निवासी जय किशोर शर्मा के पुत्र 20 वर्षीय पुत्र शशिरंजन उर्फ विक्की कुमार के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर युवक के परिजनों का कहना है कि विक्की कुमार बीते गुरुवार की शाम घर से खेत में काम करने के लिए निकला था. इसी दौरान देर रात तक वो घर नहीं लौटा, जिसके बाद घर के लोग विक्की की तलाश में खेत के आसपास गए जहां उसके कुछ सामान खेत में पड़े मिले, लेकिन विक्की नजर नहीं आया, अब जाकर उन्हें ग्रामीणों द्वारा यह सूचना मिली कि विक्की का शव मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विक्की की गला दबाकर हत्या की गई है और बधार में ही इसका शव फेंक कर लोग फरार हो गये है। 


इधर, इस घटना कि सूचना मिलने के बाद से ही परिजनों में मातम बरप गया है।वहीं,कुछ लोगों द्वारा तत्काल इस घटना कि सूचना स्थानीय थाने को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस पूरे मामले पर नौबतपुर थानाध्यक्ष मो.रफीकुल रहमान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पितवास गांव के बधार में एक युवक का शव है, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।  फिलहाल हत्या है या और कुछ ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।