ब्रेकिंग
तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप

पटना में मंदबुद्धि मासूम के साथ रेप, बच्ची की हालत नाजुक

PATNA : पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां फुलवारीशरीफ के जानिपुर में एक 6 साल की मंदबुद्धि मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. मासूम को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां फुलवारीशरीफ के जानिपुर में एक 6 साल की  मंदबुद्धि मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया  है. 

मासूम को पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस बारे में इलाके के थानेदार ने बताया कि बच्ची मंदबुद्धि है. परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

बच्ची के परिजनों ने बताया कि 6 साल की बच्ची सोमवार की रात 7 बजे अपने 4 साल के भाई के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी. तभी अंधेरे और सन्नाटा का  फायदा उठाकर और बदमाश ने उसके साथ हैवानियत की. कुछ ही देर बाद मासूम  खून से लथपथ लड़खड़ाती हुई घर पहुंची. लेकिन  बदमाश ने उसे इतना डरा दिया था कि घरवालों के पूछने पर उसने कहा कि उसे कुत्ते ने काट लिया है. मंगलवार की सुबह तक हालत नहीं सुधरता देख परिजन मामले को समझे और स्थानीय मुखिया के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंचे. जहां बच्ची ने आरोपी को नहीं पहचाना. पर उसने इतना कहा कि सामने आने पर वह उसे पहचान लेगी. 

बच्ची की हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.