ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में मासूम बच्ची से रेप, पड़ोसी युवक ने वारदात को दिया अंजाम

PATNA : पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। साढ़े तीन साल की मासूम के साथ एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गाव में तनाव है।<p

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। साढ़े तीन साल की मासूम के साथ एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गाव में तनाव है।


मोकामा में 25 साल के युवक ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया । घटना मोकामा प्रखंड के हाथीदह थानाक्षेत्र की है।बताया जा रहा है घर के दरवाजे पर खेल रही मासूम बच्ची को गांव के पड़ोसी युवक ने मुंह बंद कर अगवा किया और पास की झाड़ी में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब मासूम खून से लथपथ रोती हुई घर पहुंची तो मां को सारी बात बतायी।


पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची गली में खेल रही थी इतने में आरोपी ने उसे उठा लिया और पास में ही सुनसान स्थान देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, इतने में ही बच्ची को आवाज देती उसकी मां बाहर आई तो आरोपी बच्ची को घायल अवस्था मे छोड़कर भागने लगा।परंतु पीड़िता की मां ने उसे पहचान लिया।


मां बच्ची को लेकर मुखिया राजू प्रसाद के पास गई लेकिन वहां कोई मदद नही मिला तब बच्ची को ऑटो से लेकर थाना आई और पुलिस से सारी घटना बताई।थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर विजय कुमार और ए एस आई विष्णुदेव ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी राहुल शर्मा ,उम्र 25 वर्ष पिता महेंद्र शर्मा ग्राम दरियापुर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।और बच्ची को मरांची पी एस सी में प्राथमिक उपचार के बाद पी एम सी एच भेज दिया गया।मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद गांव में तनाव है। 



टैग्स