ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों बेटों को जहर खिलाकर छत से कूदी, बच्चों की मौत

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को कीटनाशक खिलाया और खुद भी खाकर छत पर गई और पड़ोसी के घर में कूद गई. कीटनाशक खाने के

पटना में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों बेटों को जहर खिलाकर छत से कूदी, बच्चों की मौत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को कीटनाशक खिलाया और खुद भी खाकर छत पर गई और पड़ोसी के घर में कूद गई. कीटनाशक खाने के बाद उसके दोनों बेटों की तो मौत हो गई लेकिन उसकी जान बच गई. उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है. 


मामला फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, खलीलपुरा निवासी सुधीर कुमार की बेटी बबली की शादी शैलेश से 5 साल पहले हुई थी. बबली का पति शैलेश कुमार झारखंड के गोमा जंक्शन पर लोक पायलट है. 


इस मामले में पुलिस ने शैलेश के पिता कुरकुरी निवासी अलखनंदन प्रसाद को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ करने में जुटी है. अलखनंदन की खोजाई इमली के पास कपड़ा दुकान है. वह रोज पत्नी को लेकर दुकान चला जाता था, जबकि बहू और दोनों पोतों को घर में ताला बंद कर देता था. 


ग्रामीणों के अनुसार, घटना के दिन अलखनंदन और उसकी पत्नी दुकान में थी. घर में ताला बंद था. बबली ने दोनों बच्चों को कीटनाशक खिलाने के बाद खुद भी खा लिया. इसके बाद पति को फोन किया कि मैंने दोनों बच्चों को जहर दे दिया है. मैंने भी खा लिया है. मैं छत से कूदने जा रही हूं. इतना कहने के बाद वह पड़ोसी के घर में कूद गई. पड़ोसी के घर में कूदने के बाद गांव में कोहराम मच गया. 


अलखनंदन का घर बंद था. बबली को आनन फानन को खगौल स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, बबली का फोन आने के बाद शैलेश ने अपने पिता और मां को फोन किया. बबली के सास ससुर घर पहुंचे तो दोनों बच्चे कमरे में लेटे हुए थे. दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था. वहां पर कीटनाशक की दवा भी रखी हुई थी.