ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में महिला के साथ छेड़खानी, घर जा रही महिला के साथ 3 बदमाशों ने की बदतमीजी

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर नए साल में भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. पटना में भी महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना में एक महिला के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर नए साल में भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. पटना में भी महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना में एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. तीन बदमाशों ने मिलकर एक महिला के साथ बदतमीजी की. इतना ही नहीं बदमाश महिला का मंगलसूत्र भी लेकर भाग गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मंगलसूत्र लेकर बदमाश फरार
वारदात पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके की है. जहां कैलूचक मुहल्ले में घर से मायके जा रही एक महिला के साथ तीन बदमाशों ने छेड़खानी की. बदमाशों ने महिला का रास्ता रोक कर बदतमीजी की. महिला ने जब इसका विरोध किया तो लफंगे महिला के गले से उसका मंगलसूत्र छीन लिए. महिला ने काफी शोर मचाया. जिसके बाद उसका पति घटनास्थल पर पहुंचा. बदमाशों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की.


तीन बदमाशों ने की छेड़खानी
पीड़िता के मुताबिक उसने काफी शोर मचाया. जिसके बाद वहां लोग पहुंचे. लेकिन तब तक तीनों बदमाश बाइक से भागने में सफल रहें. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पास से 10 हजार रुपये की भी छीन लिए गए. 


टैग्स