ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में किराये पर कमरा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी, देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

PATNA : पटना में पति से झगड़ा करने के बाद बाद पत्नी ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अलग रहने का फैसला कर लिया और अपने लिए दूसरा घर खोजने निकल पड़ी. गुरुवार को महिला अपने बच्च

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में पति से झगड़ा करने के बाद बाद पत्नी ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अलग रहने का फैसला कर लिया और अपने लिए दूसरा घर खोजने निकल पड़ी.  गुरुवार को  महिला अपने बच्चे के साथ किराये का कमरा खोजते-खोजते पुनाईचक पहुंची. जहां कमरा दिखाने के नाम पर उसके साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया गया है. 

जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को फोन किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुनपुन के रहने वाले संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं जब पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो वहां से पांच लीटर देसी शराब भी बरामद हुई. जिसके बाद छेड़खानी और शराब बरामदगी के मामले में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. वहीं महिला अपने पति के साथ घर लौट गई. 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह  वह  एसकेपुरी में पति व बच्चे के साथ किराये पर रहती है. किसी बात को लेकर बुधवार की रात दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद गुरुवार को महिला अपने बच्चे के साथ रहने के लिए अलग कमरा खोजने निकली.  तभी शास्त्रीनगर  के पुनाईचक में संजय नाम के युवक ने उसे कमरा दिखाने के नाम पर  बसंत विहार कॉलोनी ले गया. और रुम पर उसके साथ छेड़खानी की.  जिसके बाद महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी. महिला का पति पुलिस थाने पहुंचा और फिर सारे मामले की जानकारी दी.  जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.