ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना सिटी में महिला गार्ड की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

PATNA CITY: पटना सिटी में एक फैक्ट्री में ड्यूटी कर रही महिला गार्ड की हत्या कर दी गयी है। महिला गार्ड की हत्या धारदार हथियार से गला रेतक की गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी

पटना सिटी में महिला गार्ड की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में एक फैक्ट्री में ड्यूटी कर रही महिला गार्ड की हत्या कर दी गयी है। महिला गार्ड की हत्या धारदार हथियार से गला रेतक की गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गयी। घटना पटना सिटी के फतुहां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांटी फैक्ट का है। जहां 30 साल की महिला गार्ड की निर्मम हत्या अपराधियों ने कर दी गयी है।  


घटना से आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री के मेन गेट पर जमकर हंगामा मचाया। पुलिस प्रशासन से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने मृत महिला गार्ड की पहचान निशुवुचक निवासी कुसुम देवी के रूप में हुई है। वही उसकी लाश के पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।


महिला गार्ड की हत्या किसने की और कारण क्या था इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। बताया जाता है की 30 वर्षीय महिला गार्ड बंद कांटी फैक्ट्री में सुबह ड्यूटी करने आई थी। उससे मिलने के लिए पड़ोस की महिलाएं आई तो देखा की गेट बंद था।


 महिलाओं ने गेट के बाहर से उसे आवाज दिया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद महिलाओं ने इलाके के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


टैग्स