ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में महापाप: कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, पांच मनचलों ने सुनसान जगह पर की हैवानियत

PATNA: पटना से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कोचिंग जा रही छठी की छात्रा को पांच लड़कों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपियों ने लड़की को बीच रास्ते से अगवा क

पटना में महापाप: कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, पांच मनचलों ने सुनसान जगह पर की हैवानियत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कोचिंग जा रही छठी की छात्रा को पांच लड़कों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपियों ने लड़की को बीच रास्ते से अगवा कर लिया और उसे एक गोदाम में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना नौबतपुर के पीपलावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा बीते गुरुवार को दोपहर तीन बजे घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। रास्ते में वह एक किराने की दुकान पर रूकी और वहां से चिप्स खरीदकर आगे बढ़ गई। बीच रास्ते में गांव के ही पांच लड़कों ने उसका रास्ता रोक दिया और जबरन उठाकर पास स्थित एक गोदाम में ले गए। वहां ले जाने के बाद पांचों ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। छात्रा की चीख कोई नहीं सुने इसके लिए उन्होंने गोदाम में रखे जेनरेटर को चला दिया।


करीब दो घंटे तक नाबालिग लड़की को नोंचने के बाद पांचों आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। शाम होने तक जब बच्ची वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान परिजनों ने नाबालिक छात्रा को कोचिंग के रास्ते में स्थिति गोदाम से बदहवाशी के हालत में बरामद किया। परिजन बच्ची को उठाकर अपने साथ घर ले गए और अगले दिन यानी शुक्रवार को नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा जबकि फरार हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीपलावां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार कर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और बच्ची को मेडिकल चेकअप और 164 का बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया है।