ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना में महादलित महिला के साथ हैवानियत! दबंगों ने सरेआम नंगा कर पीटा, जबरन पिलाया पेशाब

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक महादलित महिला के साथ दबंग हैवानियत की सारी हदें पार कर गए। दबंगों ने न सिर्फ महिला को नंगा कर बुरी तरह से पीटा बल्कि उसको जबरन पेश

पटना में महादलित महिला के साथ हैवानियत! दबंगों ने सरेआम नंगा कर पीटा, जबरन पिलाया पेशाब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक महादलित महिला के साथ दबंग हैवानियत की सारी हदें पार कर गए। दबंगों ने न सिर्फ महिला को नंगा कर बुरी तरह से पीटा बल्कि उसको जबरन पेशाब पिलाया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद महादलित टोला में दहशत का माहौल है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खुसरुपुर थाना क्षेत्र के मौसिमपुर गांव के महादलित टोला की है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महादलित महिला ने प्रमोद सिंह नामक शख्स से कर्ज के तौर पर डेढ़ हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। महादलित महिला ने मूलधन के साथ ब्याज का पैसा भी आरोपी को लौटा दिया था लेकिन वह और पैसों की मांग करते हुए लगातार दबाव बना रहा था। महिला ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे नंगा कर गांव में घूमाने की धमकी दे डाली। इसी बीच आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।


महिला की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और प्रमोद सिंह से पूछताछ की। इस बात से नाराज आरोपी प्रमोद सिंह शनिवार की देर रात अपने सहयोगियों के साथ महादलित महिला के घर में घुस गया और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गया। घर ले जाने के बाद आरोपी ने महिला को नंगा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और अपने बेटे अंशु कुमार से महिला के मुंह में पेशाब करवा दिया। बाद में किसी तरह से महिला जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंची।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए खुसरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पूरे मामले पर खुशरुपुर थानेदार सियाराम यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पटना के खुशरुपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट..