ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में महापाप! नाबालिग के साथ 6 मनचलों ने की हैवानियत, शराब पीकर लड़की के साथ किया गैंगरेप

PATNA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का खौफ खत्म हो चुका है। बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

पटना में महापाप! नाबालिग के साथ 6 मनचलों ने की हैवानियत, शराब पीकर लड़की के साथ किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का खौफ खत्म हो चुका है। बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा सनसनीखेज मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां 6 मनचलों ने शराब के नशे में नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, गुरुवार की रात 14 वर्षीय लड़की शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान एक मनचले ने फोन कर अपने अन्य पांच साथियों को वहां बुलाया और लड़की को जबरन उठाकर सब्जी की खेत में ले गए। वहां पहले सभी मनचलों ने शराब पी और फिर बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी 6 बदमाश मौके से फरार हो गए।


लड़की रातभर बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी रही। परिजन रातभर लड़की को तलाश करते रहे और बाद में उसे सब्जी के खेत से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। लड़की ने होश में आने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। गैंगरेप की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी बाढ़ भारत सोनी के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं जिस गांव की पीड़िता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार, रवि कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बख्तियारपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट

पटना में महापाप! नाबालिग के साथ 6 मनचलों ने की हैवानियत, शराब पीकर लड़की के साथ किया गैंगरेप

पटना में महापाप! नाबालिग के साथ 6 मनचलों ने की हैवानियत, शराब पीकर लड़की के साथ किया गैंगरेप