ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

पटना में मछली बेचने वाले कि गोली मारकर हत्या, आधी रात को अशोक राजपथ में हुआ बवाल

PATNA : पटना पुलिस के लाख दावों के बावजूद अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके में रविवार की देर रात अपराधियों ने एक मछली विक्रेता की गोल

पटना में मछली बेचने वाले कि गोली मारकर हत्या, आधी रात को अशोक राजपथ में हुआ बवाल
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस के लाख दावों के बावजूद अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके में रविवार की देर रात अपराधियों ने एक मछली विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। 50 साल का पारस सहनी मछली बेच कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बीती रात अशोक राजपथ में जमकर बवाल काटा है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मथनी तल का रहने वाला पारस सहनी मछली बेच कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुसहरी नाले के पास दो तीन अपराधी उससे उलझ गए और एक ने पिस्टल निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के साथ ही मौके पर ही पारस सहनी की मौत हो गई। पारस के साथ एक और शख्स भी मौजूद था जिसने भागकर अपनी जान बचाई और बाकी लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि पुलिस से अपराधियों के सामने बेबस से बनी हुई है। जहां पारस सहनी को गोली मारी गई वहां से उसका घर केवल 50 मीटर की दूरी पर था। डीएसपी अमित शरण के मुताबिक के हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर में गोलियों के दो निशान पाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों का आरोप है कि कई जगहों पर अवैध शराब का धंधा होता है और संभवत शराब माफिया से जुड़े लोगों ने ही पारस सहनी को गोली मारी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें