ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में ज्वेलर्स की दुकान से दिनदहाड़े बड़ी लूट, लाखों के गहने ले भागे बदमाश; दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी बेखौफ होकर लूट और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने

पटना में ज्वेलर्स की दुकान से दिनदहाड़े बड़ी लूट, लाखों के गहने ले भागे बदमाश; दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी बेखौफ होकर लूट और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया है।


पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदल पर इलाके में लाल ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे पांच नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर व्यवसायी से सोने और चांदी के पांच लाख रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर स्वर्ण कारोबारी के साथ मारपीट भी की।


लुटेरों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की जिसमे पास खड़ी एक महिला सब्जी विक्रेता घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लूट की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस दुकान में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता