ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में लूट की बड़ी वारदात, फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से करोड़ों के सोना की लूट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र पुलिस कॉलोनी इलाके की है। यहां चार की संख

पटना में लूट की बड़ी वारदात, फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से करोड़ों के सोना की लूट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र पुलिस कॉलोनी इलाके की है। यहां चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने IIFL गोल्ड फाइनेंस कंपनी से करीब 8 किलो सोनी लूट लिया और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं और घटना से संबंधित जानकारी ले रहे हैं। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।


बता दें कि बिहार में सोना लूट की घटना नई नहीं है, आये दिन बेखौफ बदमाश आभूषण दुकानों को अपना निशाना बनाते रहे हैं। राजधानी पटना समेत विभिन्न जिलों में सोना लूट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते गुरुवार को वैशाली में बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से करोड़ों के सोना और चांदी के आभूषण लूट लिए थे। जबकि शुक्रवार को रोहतास में अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर 6 लाख रुपए लूट लिये हैं।