ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में 14 करोड़ की ज्वैलरी लूट से आक्रोश, आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है, इस बात की पुष्टि एक बार फिर शुक्रवार की दोपहर हो गई। शुक्रवार की दोपहर आधा दर्जन अपराधियों ने पटना के बाकरगंज इलाके मे

पटना में 14 करोड़ की ज्वैलरी लूट से आक्रोश, आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है, इस बात की पुष्टि एक बार फिर शुक्रवार की दोपहर हो गई। शुक्रवार की दोपहर आधा दर्जन अपराधियों ने पटना के बाकरगंज इलाके में एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और 14 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी के साथ-साथ 13 लाख रुपए लूट लिए। लूट की वारदात के बाद पटना के सर्राफा कारोबारियों में खासा आक्रोश है। घटना के विरोध में आज पटना का सराफा बाजार बंद रहेगा।


पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि जब तक पुलिस लूटे गये सोने को बरामद नहीं कर लेती, बाकरगंज की सारी दुकानें बंद रहेंगी। हम पुलिस प्रशासन से ज्वेलरी कारोबारियों को सुरक्षा देने करने की मांग करते हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उनके सदस्य पूरे राजधानी में मौजूद हैं। इस घटना का जमकर विरोध किया जाएगा। दूसरे संगठनों से भी इस संबंध में समर्थन मांगा जाएगा।


ज्वेलरी शॉप में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की उम्र ज्यादा नहीं थी। यह सभी 18 से 25 के बीच के थे। बातचीत के दौरान अपराधियों ने किसी लोकल भाषा का इस्तेमाल भी नहीं किया। एक अपराधी ने लाल टी-शर्ट पहन रखी थी। लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। दुकानदार के मुताबिक एक लुटेरे की उम्र 18 साल थी। इसी ने सबसे पहले पिस्टल तानी थी, जबकि एक अपराधी की दाढ़ी बढ़ी हुई थी। हालांकि उनके मास्क पहने होने के कारण चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। पुलिस की मानें तो इस गिरोह में कम उम्र के अपराधी शामिल हैं। लुटेरों को दबोचने का प्रयास जारी है।