ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर Axis Bank से 17.50 लाख लूट ले गए बदमाश

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामाने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बिहटा के देखूली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा

पटना में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर Axis Bank से 17.50 लाख लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामाने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बिहटा के देखूली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया है। शनिवार को बैंक खुलते ही बदमाशों ने धावा बोल दिया और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 17.50 लाख लूटकर फरार हो गए।


बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


शुरुआती जांच के दौरान 19 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही थी लेकिन कहा जा रहा है कि 17.50 लाख की लूट हुई है। फिलहाल बैंक के अधिकारी लूटे गए रूपयों का मिलान कर रहे हैं। रूपयों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की लूट हुई है लेकिन फिलहाल साढ़े 17 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही है।