ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 5 लड़कों ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी

PATNA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. 5 लड़कों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दि

पटना में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 5 लड़कों ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. 5 लड़कों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


वारदात पटना जिले के फतुहा थाना इलाके की है. जहां एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है, जो अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी. इस दौरान एक शख्स उसे बहलाकर पुनपुन नदी किनारे ले गया. वहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे, जिन्होंने पीड़िता को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.


इस घटना के बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची. उसने मामले की जानकारी पिता को दी. पिता ने महिला थाना को फोन किया, जहां से फतुहा थाने को इस घटना के बारे में बताया गया. पीड़िता के बयान पर गैंगरेप के इस मामले में पटना पुलिस ने पांच को आरोपी बनाया है. पटना पुलिस इनमें से चार को गिरफ्तार कर चुकी है.


पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिंटू कुमार, अजीत, गजब और लाला यादव को गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य शख्स ऑटो चालक है, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता