ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में मनचले ने युवती को किया प्रपोज, रिजेक्ट होने पर अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

PATNA: राजधानी पटना में एक मनचले की घिनौनी करतूत सामने आई है. मनचले ने एक युवती को शादी के लिए प्रपोज किया, रिजेक्ट करने पर उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया साथ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक मनचले की घिनौनी करतूत सामने आई है. मनचले ने एक युवती को शादी के लिए प्रपोज किया, रिजेक्ट करने पर उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया साथ ही उसे ब्लैकमेल भी करने लगा.


भागलपुर की रहने वाली युवती पटना में रहकर पढ़ाई करती है. पढ़ाई के दौरान गांव के एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई. लड़का एक दिन उसे शादी के लिए प्रपोज किया. उसका प्रपोजल ठुकराने के बाद लड़का उससे जबरदस्ती शादी के लिए टॉर्चर करने लगा. युवती जब नहीं मानी तो मनचले ने मोबाइल एप पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा.


वीडियो एप के जरिए युवती की फोटो लगाकर मनचला फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर युवती के भाई के मोबाइल पर भेजने लगा. इतना ही नहीं युवती ने जब उससे बात करनी बंद कर दी तो पहले फेसबुक पर लड़की की फोटो डालकर उसका फर्जी प्रोफाइल बना दिया फिर मोबाइल एप पर फोटो डालकर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




टैग्स