ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में किशोरी के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर तीन हफ्तों तक नोचते रहे दरिंदे

PATNA : राजधानी पटना में एक लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वीडियो को वा

पटना में किशोरी के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर तीन हफ्तों तक नोचते रहे दरिंदे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई हफ्तों तक उसका यौन शोषण करते रहे। परेशान लड़की और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पटना के एक गांव में जब पीड़ित लड़की के माता-पिता रिश्तेदार के घर गए थे। घर में लड़की के अकेली होने की जानकारी मिलते ही देर रात तीन युवक उसके कमरे में घुस गए और जबरन गैंगरेप के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया।


तीनों युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीन सप्ताह तक लड़की से गैंगरेप करते रहे।माता-पिता के घर लौटने पर पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद माता-पिता ने किशोरी को अपने किश्तेदार के घर भेज किया लेकिन आरोपी युवक वहां भी पहुंच गए।


जिसके बाद पीड़िता की मां ने दनियावां थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।