ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में 3 किन्नरों की पिटाई, एक शख्स ने लाठी और रॉड से पीटा, थाना छोड़कर भागे पुलिसवाले

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक शख्स ने लाठी-डंडे और रॉड से एक किन्नर की पिटाई कर दी है. इस घटना के बाद काफी बवाल हो गया है. सैकड़ों किन्नरों ने रूपस

पटना में 3 किन्नरों की पिटाई, एक शख्स ने लाठी और रॉड से पीटा, थाना छोड़कर भागे पुलिसवाले
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक शख्स ने लाठी-डंडे और रॉड से एक किन्नर की पिटाई कर दी है. इस घटना के बाद काफी बवाल हो गया है. सैकड़ों किन्नरों ने रूपसपुर थाना को घेर लिया है. पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. दो थानों की टीम नाराज किन्नरों को समझाने में जुटी हुई है.



पटना में 3 किन्नरों की पिटाई, एक शख्स ने लाठी और रॉड से पीटा, थाना छोड़कर भागे पुलिसवाले


घटना राजधानी पटना की रूपसपुर थाना इलाके का है, जहां कुछ किन्नर एक अपार्टमेंट में बधाई गाने गए थे. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि तीन किन्नरों को बेरहमी से पीटा गया है, जिसमें से एक की आँख की रौशनी चली गई है. डॉक्टरों का कहना है कि एक से दो हफ्ते बाद ही उसका आँख ठीक हो सकता है और उसकी आँखों की रोशनी के आने की उम्मीद है. 


पटना में 3 किन्नरों की पिटाई, एक शख्स ने लाठी और रॉड से पीटा, थाना छोड़कर भागे पुलिसवाले


वहीं दूसरी ओर मारपीट के आरोपी शख्स का कहना है कि अपार्टमेंट में घुसे किन्नर जबरदस्ती कर रहे थे. वे लोग फ्लैट में घुस आये थे और अपनी सीमाएं  लांघ रहे थे. उन्हें काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन किन्नर नहीं माने और उन्होंने बदसलूकी की. जिसके बाद यह घटना हुई. 


पटना में 3 किन्नरों की पिटाई, एक शख्स ने लाठी और रॉड से पीटा, थाना छोड़कर भागे पुलिसवाले


इस घटना की जानकारी जैसे ही अन्य किन्नरों को मिली. सैकड़ों किन्नर रूपसपुर थाना पहुंच गए. थाने में भी बवाल कम नहीं हुआ. एस एन शर्मा ने जब एक किन्नर ने मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने थाने के अंदर ही उसे थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद तो जैसे किन्नरों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. थाना परिसर में ही दर्जनों किन्नरों ने जमकर नारेबाजी की. 


पटना में 3 किन्नरों की पिटाई, एक शख्स ने लाठी और रॉड से पीटा, थाना छोड़कर भागे पुलिसवाले


कई किन्नर रूपसपुर थाना पहुंच गए और अर्ध नग्न होकर पुलिस के सामने प्रदर्शन करने लगे. किन्नरों की ऐसी स्थिति देख पुलिसवाले भी थाना छोड़कर भाग निकले. हालांकि बाद में दानापुर थाना की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने जैसे-तैसे कर नाराज किन्नरों को मनाया और उनको भरोसा दिया कि पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी.



टैग्स