ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना: लूट में असफल होने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 स्थित ज्वेलरी शॉप में घुसकर अपराधि

पटना: लूट में असफल होने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 स्थित ज्वेलरी शॉप में घुसकर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। लूट में असफल होने पर अपराधियों ने सुहागन ज्वेलरी शॉप के मालिक राकेश कुमार सोनी को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये।


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोग पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना से गुस्साएं लोगों ने राजीव नगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पटना सिटी एसपी को जब इसकी जानकारी हुई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।