ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

अपराधियों ने बदरंग की पटना की होली, JDU के युवा नेता को मारी गोली

PATNA : चंद्र पटना में होली के रंग को अपराधियों ने बदरंग कर दिया है। पटना में होली के मौके पर प्रशासन की तरफ से मुस्तैदी के सारे दावे खोखले साबित हुए हैं। जेडीयू के युवा नेता कन्है

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : चंद्र पटना में होली के रंग को अपराधियों ने बदरंग कर दिया है। पटना में होली के मौके पर प्रशासन की तरफ से मुस्तैदी के सारे दावे खोखले साबित हुए हैं। जेडीयू के युवा नेता कन्हैया कौशिक को अपराधियों ने गोली मार दी है। कन्हैया कौशिक को पटेल नगर में गोली मारी गई। 


कन्हैया कौशिक छात्र जेडीयू का पूर्व प्रदेश महासचिव है। कन्हैया एएन कॉलेज छात्रसंघ का उपाध्यक्ष भी है। बताया जा रहा है कि कन्हैया कौशिक की रंजिश कुछ लोगों के साथ चल रही थी।  इसी विवाद में उसे होली पर मुलाकात के बहाने बुलाकर अपराधियों ने पांच गोली मारी है। गंभीर रूप से घायल कन्हैया का इलाज पटना के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 


कन्हैया कौशिक को इसके पहले भी धमकी मिल चुकी है। कन्हैया ने इस बाबत मीडिया को जानकारी भी दी थी। होली के मौके पर राजधानी में पुलिस की गश्ती ना के बराबर दिखी है। जिसका नतीजा यह रहा कि सड़कों पर हुल्लड़बाजी होती रही और अपराधियों ने लगातार घटनाओं को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लोहानीपुर इलाके में भी एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी है।

टैग्स