ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में इंटरनेशनल बेसबॉल प्लेयर को किया अश्लील मैसेज, नेता के बॉडीगार्ड के बेटे पर केस

PATNA : पटना में इंटरनेशनल बेसबॉल प्लेयर को अश्लील मैसेज करने पर एक रसूखदार नेता के बॉडीगार्ड के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मैसेंजर के जरिए वह पिछले कुछ महीनों से लगातार म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में इंटरनेशनल बेसबॉल प्लेयर को अश्लील मैसेज करने पर एक रसूखदार नेता के बॉडीगार्ड के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मैसेंजर के जरिए वह पिछले कुछ महीनों से लगातार मैंसेजर के जरिए अश्लील और गंदे-गंदे कमेंट कर रहा था।


बेसबॉल की अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के फेसबुक एकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपित के खिलाफ कदमकुआं थाने में केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित महिला खिलाड़ी कदमकुआं की रहने वाली है और शुक्रवार थाना पहुंच कर उसने खुद आरोपित रवि राज यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रवि राज एक रसूखदार नेता के अंगरक्षक का बेटा बताया जा रहा है, जो पीरबहोर थाना क्षेत्र के भंवर पोखर का रहने वाला है।


महिला खिलाड़ी ने बताया कि रवि पिछले कुछ महीनों से उनके फेसबुक पर गंदे-गंदे कमेंट कर रहा था। मना करने व पुलिस के पास शिकायत करने पर वह बार-बार अश्लील मैसेज भेजने लगा और मैसेंजर में जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि युवक से परेशान होकर उसने अपनी इ-मेल आइडी और मोबाइल नंबर तक बदलने की कोशिश की, लेकिन महिला दोस्तों के समझाने के बाद थाना पहुंच कर उसने युवक के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया।


कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि महिला खिलाड़ी ने आरोपित के खिलाफ एफबी अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस ने आरोपित को थाने पर बुलाया है।





टैग्स