ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में इंटर की छात्रा की हत्या से हड़कंप, कोचिंग जाने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हर रोज लोगों को अपनी गोली निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सोमवार की सुबह कोचिंग पढ

पटना में इंटर की छात्रा की हत्या से हड़कंप, कोचिंग जाने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हर रोज लोगों को अपनी गोली निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सोमवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र में मनीचक मोड़ के पास की है।


अपराधियों की गोली की शिकार हुई छात्र नदवां की रहने वाली थी और हर दिन पढ़ने के लिए पटना के गांधी मैदान के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान में जाया करती थी। सोमवार की सुबह वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मनीचक मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके सिर में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।