ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

पटना में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से हत्या, कमरे से मिला खून से लथपथ शव

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने आईआईटी के एक छात्र की बेहरमी से हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां आईआईटी की तैयार

पटना में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र की बेरहमी से हत्या, कमरे से मिला खून से लथपथ शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने आईआईटी के एक छात्र की बेहरमी से हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां आईआईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र का खून से लथपथ शव उसके कमरे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मकान मालिक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर के सिमराहा खानपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में किराए के कमरे में रहकर आईआईटी की तैयारी करता था। रविवार की सुबह जब काफी देर तक राहुल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई। जब वह छात्र के कमरे में पहुंचा तो राहुल का खून से सना शव देखकर उसके होश उड़ गए। राहुल के चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी के नेतृत्व में बहादुरपुर पुलिस और मौके पर पहुंची FSL की टीम साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। पुलिस की मानें तो अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से छात्र की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें