ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना: घर के सामने हॉस्टल संचालक को गोलियों से भूना, भतीजे पर आरोप

PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढञ कर बोल रहा है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के

पटना: घर के सामने हॉस्टल संचालक को गोलियों से भूना, भतीजे पर आरोप
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढञ कर बोल रहा है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरु नगर में हॉस्टल संचालक और दूध का कारोबार करने वाले सतीश कुमार को घर के सामने ही गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

सतीश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे. हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई दिलीप के बेटे शिवांत पर लगा है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम सतीश अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा और खुद कचरा फेंकने के लिए बाहर निकल गए. इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच फायरिंग की जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

पहले भी दोनों भाइयों और भतीजे के बीच झगड़ा हो चुका है. नेहरु नगर के एक मकान को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था . सतीश की पत्नी रिचा का आरोप है कि दिलीप और शिवांत ने मिलकर उनके पति के साथ मारपीट भी की थी. मामला पाटलिपुत्र थाने में दर्ज हुआ था, जिसके बाद शिवांत को पुलिस जेल ले गई थी और हाल ही में वह जेल से छूटकर बाहर निकला था.  वहीं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि गोली मारने के पहले सतीश और शूटरों के बीच बकझक हुई थी. इसके बाद उन्होंने सतीश को गोली मारी और भाग निकले. इस घटना के बाद सतीश के घर में कोहराम मच गया. सतीश के पांच साल के बेटे और एक साल की बेटी को तो इतना भी नहीं पता कि उसके पापा अब कभी भी लौट कर वापस नहीं आएंगे.