ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या, स्कूल से घर लौट रहे थे महेश प्रसाद

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने स्कूल से घर लौट रहे हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने

पटना में हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या, स्कूल से घर लौट रहे थे महेश प्रसाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने स्कूल से घर लौट रहे हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हेडमास्टर की हत्या क्यों की गयी इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


नौबतपुर में हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा। मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद के रूप में की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि महेश प्रसाद नौबतपुर के शहररामपुर गांव में हाई स्कूल के हेडमास्टर थे। जो ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर के लिए निकले थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने रूस्तमगंज के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारीशरीफ सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि शहररामपुर गांव हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश मोची की गोली मार कर हत्या हुई है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता