ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने किया बल प्रयोग, डाटा ऑपरेटर की हुई थी हत्या

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया है। घटना फुलवारी शरीफ के शहीद भगत सिंह चौक की है।

पटना में हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने किया बल प्रयोग, डाटा ऑपरेटर की हुई थी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया है। घटना फुलवारी शरीफ के शहीद भगत सिंह चौक की है। आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई राहगीरों के साथ मारपीट भी की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।


बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की देर रात बदमाशों ने फुलवारी शरीफ इलाके में एक डाटा ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को फुलवारीशरीफ स्थित शहीद भगत सिंह चौक को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने आगजनी कर खगौल-पटना मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शकारियो ने रास्ते से गुजर रहे आम लोगों के साथ मारपीट भी की।


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शन कर रहे गोविंदपुर मुसहरी के लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस की माने तो हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी हुई है और हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।