ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कदमकुआं लूटकांड के पीछे गार्ड और ड्राइवर का हाथ, पुलिस ने 7 अपराधियों को दबोचा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने कदमकुआं लूटकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने इस लूटकांड का भंडाफोड़ करते हुए लाइजनर समेत 7 अपराधियों को अरेस्ट कि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने कदमकुआं लूटकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने इस लूटकांड का भंडाफोड़ करते हुए लाइजनर समेत 7 अपराधियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों के पास से लूट के सारे सामान भी बरामद कर लिए गए हैं. 


पटना एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कदमकुआं थाना इलाके के छठ धाम अपार्टमेंट में हुए लूटकांड मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस कांड में शामिल लाइनर समेत 7 अपराधियों को अरेस्ट किया है. फ्लैट नंबर 204 में सीएम दंपति के यहां लूट हुई थी. पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में अपार्टमेंट का गार्ड मनोज कुमार और ड्राइवर संतोष कुमार मांझी ही मुख्य रूप से लाइनर की भूमिका में थे. 


एसएसपी ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल ज्यादातर अपराधियों के ऊपर पहले से ही दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से एक जिंदा कारतूस, एक देसी पिस्टल और लूटकांड में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है. पुलिस ने लूट के सामान भी बरामद कर लिया है. गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स