ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, कई दिनों से रिलेशनशिप में थे दोनों

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस

पटना में गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, कई दिनों से रिलेशनशिप में थे दोनों
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पटना जिले के पालीगंज थाना इलाके का है. जहां एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया है. पालीगंज पुलिस ने दोनों के शव को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका मखमीलपुर और लालगंज शेहरा के रहनेवाले थे. स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जहर खाकर दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. 


इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों कई दिनों से रिलेशनशिप में थे. एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्यार का परवान कुछ इस कदर चढ़ गया था कि दोनों शादी के परिणय सूत्र में बंधना चाहते थे लेकिन इनके घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. जिसके बाद दोनों ने एक साथ मरने का निर्णय कर लिया है और शनिवार को अंततः दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और इस रिश्ते का अंत हो गया.

टैग्स