ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पटना में घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगेहाथ दबोचा

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोरी के आरोप में राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई

पटना में घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोरी के आरोप में राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. 


कार्रवाई पटना के धनरूआ प्रखंड में हुई. गिरफ्तार अंचल निरीक्षक का नाम उमापति प्रसाद है जिन्हें 4 हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मामला फजलचक निवासी अनिल कुमार से जुड़ा है. जिससे दाखिल खारिज के नाम पर अंचल निरीक्षक चार हजार रुपये घूस ले रहे थे. ऐसे में घात लगाए बैठे निगरानी ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. 


बता दें कि अंचल में लगातार शिकायत मिल रही थी. ऐसे में सोमवार को राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक उमापति प्रसाद को रंगे हाथ दबोच लिया गया जिसको लेकर पूरे अंचल में हड़कंप मच गया है. टीम को लीड कर रहे निगरानी के डीएसपी सत्यनारायण राम ने बताया कि दाखिल खारिज के नाम पर उमापति प्रसाद 4 हजार रुपये की घूस ले रहे थे. जिसे रंगे हाथ दबोच लिया गया है.