ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना में घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में लॉकअप पहुंच गया युवक, पुलिस भी मामला देख उलझी

PATNA : जिले के बाढ़ थाना में गुरुवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. जब एक शख्स की दो महिला थाने पहुंची और एक शख्स पर अपना पति होने का दावा ठोकने लगी. <span class="fr

FirstBihar
Desk
2 मिनट

PATNA : जिले के बाढ़ थाना में गुरुवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. जब एक शख्स की दो महिला थाने पहुंची और एक शख्स पर अपना पति होने का दावा ठोकने लगी. 


मामला पटना से सटे बाढ़ का है. जहां गुरुवार को महिला थाने पहुंची और दोनों एक ही शख्स को अपना पति बताने लगी. दोनों महिलाओं की बात सुनकर पुलिस भी उलझ गई, मामला नहीं सुलझता देख पुलिस ने शख्स को कस्टडी में ले लिया है. 

बताया जाता है कि 10 साल पहले बाढ़ के पुरानी बाजार निवासी सूरज पासवान की शादी नालंदा के जीयर गांव के सोनी के साथ हुई थी, जिससे सूरज की तीन बेटी और एक बेटा है. इसके बाद सूरज ने सबसे छुप के पड़ोस में रहने वाली एक अन्य विवाहिता के साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए. उससे भी सूरज का दो बेटा जन्म ले लिया. पर किसी को इस बात की भनक नहीं लगी.

   

छठ पर्व के बाद सूरज पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ फरार हो गया, जिसके बाद यह मामला गुरुवार को थाने पहुंचा. दोनों महिला अपने-अपने बच्चों को लेकर थाने पहुंची. पति अब इस असमंजस में है कि आखिर वो किसके साथ रहे. हालांकि हिन्दू मैरेज एक्ट में पहली पत्नी से बिना तलाक लिए दूसरी शादी मान्य नहीं है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को कस्टडी में ले लिया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANKAR SINGH

FirstBihar संवाददाता