ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में गैंगरेप के बाद ईंट-पत्थर से कूचकर छात्रा का मर्डर, भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया जघन्य अपराध

PATNA : रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली खबर पटना के मसौढ़ी से है. जहां रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और पकड़े जाने के डर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली खबर पटना के मसौढ़ी से है. जहां रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और पकड़े जाने के डर से ईंट-पत्थर से कूचकर छात्रा की हत्या कर दी. 


घटना मंगलवार देर रात की है, जबकि छात्रा की लाश बुधवार की सुबह उसके कमरे से बरामद हुई है. जिस वक्त ये वारदात हुई उस वक्त छात्रा घर में अकेले थी,उसकी मां दवा लाने अपने मायके गई थी. 


बताया जाता है कि छात्रा के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और वे अपने मां के साथ घर में रहती थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोप्तों की पहचान हो गई और उनके घरों से कपड़े और जूते भी बरामद किए गए हैं. 


सिटी एसपी के अनुसार रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. शख्स के शरीर पर भी चोट के निशान हैं. वहीं अन्य की तलाश जारी है.


गिरफ्तार शख्स ने पुलिस को शुरु में बरगलाने की कोशिश की पर जब पुलिन ने कड़ाई से पूछताछ किया तो वह टूट गया और सब बता दिया. चार युवक ने वारदात को अंजाम दिया है. चारो सीढ़ी लगा कर छात्रा के घर में घुसे थे. छात्रा ने उनका काफी विरोध किया पर आसपास के लोगों की नींद नहीं खुली. वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. छात्रा की लाश देखकर वहां मौजूद हर कोई कांप रहा था. छात्रा के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं. वहां मौजूद सभी लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे.