ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में गैंगवार की वारदात को पुलिस ने किया नाकाम, लाइनर और शूटर को पुलिस ने दबोचा, एक नक्सली कमांडर समेत 6 गिरफ्तार

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध ने पुलिस की नाक में डैम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराध पर नकेल कसने की कोशिशों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध ने पुलिस की नाक में डैम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराध पर नकेल कसने की कोशिशों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगवार की बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है. लाइनर और शूटर को पुलिस ने धर दबोचा है. एक नक्सली समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. 


पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी गरिमा मालिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खिडिमोड़ थाना इलाके में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं. पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए मौके से तीन अपराधियों को दबोच लिया. अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि सतीश महतो और अरुण यादव ने ताराणपुर गांव में नवीन यादव को मारने के लिए 1 लाख रुपये दिए हैं. 


पुलिस ने उनकी निशानदेही पर साजिशकर्ता सतीश, अनिल और विद्यानंद को गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी ने बताया कि सतीश महतो पूर्व में नक्सली कमांडर रहा है. वह 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली रह चुका है. इसके ऊपर दर्जनों केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 11 कारतूस, 8 मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है.