ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सा

पटना में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. पुलिस इस  घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां कंकड़बाग ऑटो स्टैंड पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. गोलीबारी की यह घटना उस इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वारदात की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना की टीम इस मामले की छानबीन करने पहुंची है.

टैग्स