ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में एक व्यक्ति का अपहरण, थाने के सामने धरने पर बैठे परिजनों ने किया हंगामा, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों के सामने पटना पुलिस की सारी तरकीबें बौनी साबित हो रही हैं. पटना पुलिस के ऊपर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों के सामने पटना पुलिस की सारी तरकीबें बौनी साबित हो रही हैं. पटना पुलिस के ऊपर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है. ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया. किडनैपिंग के 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी अपहृत शख्स का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. जिसको लेकर रविवार के दिन परिजनों ने थाने के सामने धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर परिजन पैसा लेकर मामले को दबाने की साजिश बता रहे हैं. 


पटना में एक व्यक्ति का अपहरण, थाने के सामने धरने पर बैठे परिजनों ने किया हंगामा,  5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

6 नवंबर से लापता हैं राकेश कुमार
पटना सिटी के चौक थाना इलाके के माडूगंज के रहने वाले राकेश कुमार 6 नवंबर से लापता हैं. पुलिस में पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक राकेश की मोबाइल पर 6 नवम्बर को शाम 6:30 में उनके एक दोस्त महादेव का कॉल आया. महादेव ने उनके पति को कचौड़ी गली स्थित अपने घर पर बुलाया. 7 बजे उनके पति स्कूटी से निकले और देर रात तक वह वापस नहीं आएं. 


पटना में एक व्यक्ति का अपहरण, थाने के सामने धरने पर बैठे परिजनों ने किया हंगामा,  5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

पत्नी लगा रही गुहार
अपहृत व्यक्ति की पत्नी रीना रानी ने बताया कि उन्होंने उस रात अपने पति को कई बार कॉल किया. लेकिन फोन नेटवर्क एरिया से बाहर बता रहा था. घबरा कर उन्होंने अपने पति के दोस्त महादेव को कॉल लगाया. जिसने बिना कुछ सटीक जवाब दिए कॉल काट दी. अगली सुबह 9 बजे उन्होंने अपने ससुर कृष्ण प्रसाद को महादेव के घर भेजा. महादेव ने उनके ससुर को बताया कि रात में 9 बजे ही राकेश कुमार घर के लिए निकल गए थे. पत्नी ने पुलिस से अपहृत पति को तलाशने की गुहार लगाईं है. 

पटना में एक व्यक्ति का अपहरण, थाने के सामने धरने पर बैठे परिजनों ने किया हंगामा,  5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली