ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में एक युवक का मर्डर, तेल छिड़ककर डेड बॉडी जलाने की कोशिश

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की महामारी की बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. राजधानी पटना में लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया. हत्या के बाद ब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना संक्रमण की महामारी की बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. राजधानी पटना में लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया. हत्या के बाद बदमाशों ने तेल छिड़ककर उसकी डेड बॉडी को जलाने की भी कोशिश की. पटना पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने तारकेश्वर पथ चौराहे के पास से अधजली डेड बॉडी को बरामद किया. मृतक युवक की पहचान सोनू उर्फ़ अण्डवा के रूप में की गई है, जो चिरैयाटांड़ के मदन लाल जैन गली के रहने वाले राजू साव का बेटा बताया जा रहा है. पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.


पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रविश कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए जिस  ई-रिक्शा का प्रयोग किया गया था. उसे भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्त आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद के कारण उन्होंने हत्या के इस वारदात को अंजाम दिया.


अपराधियों ने पुलिस के सामने ये क़बूल किया कि नशे की गोली खिलाने के बाद उन्होंने गला दबाकर सोनू की हत्या की. इसके बाद डेडबॉडी को एक बोरे में डालकर तेल छिड़कने के उसमें आग लगाकर भाग निकले. 

टैग्स