ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में एक शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या, दो-दो बीवियों से था परेशान

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव

पटना में एक शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या, दो-दो बीवियों से था परेशान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सरारी गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है. 


जानकारी के अनुसार, मृतक विजय यादव ने दो-दो शादियां की थी जिस वजह से अक्सर झगड़े हुआ करते थे. इसके अलावा पैसे के लेनदेन को लेकर भी वह काफी परेशान रहता था. इन्हीं कारणों से परेशान होकर उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. 


इस घटना के संबंध में नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सरारी गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. शव के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. साथ ही घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. 

टैग्स