ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पटना में एक लड़की से रेप, पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को दबोचा

PATNA : राजधानी पटना में एक लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस मामले में चार लोगों को नामजद किया है. मामले सामने आते ही पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तुरंत ए

पटना में एक लड़की से रेप, पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस मामले में चार लोगों को नामजद किया है. मामले सामने आते ही पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तुरंत एक्शन लेते हुए एक महिला और तीन नामजद पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


घटना दानापुर के शाहपुर इलाके में उमा ईंट भट्ठा की है. मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली है. उसने बताया कि पटना के एक मजदूर शमशेर अंसारी ने उसके साथ रेप किया. जब पीड़िता ने ईंट भट्ठा के मालिक अरवल निवासी नागेश्वर सिंह से शिकायत की तो उसने भी काम गलत करने का प्रयास किया. 


इसके बाद पीड़िता ने ईंट भट्ठा के मुंशी बक्सर निवासी मिथिलेश मिश्रा से इसकी शिकायत की, लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी मुंशी ने कोई एक्शन नहीं लिया. थक हारकर पीड़िता ने दानापुर के शाहपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ रेप करने और रेप में साथ देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे काम करने के बहाने सिमडेगा से दानापुर के शाहपुर स्थित उमा ईंट भट्टे पर सोनी देवी नाम की महिला ने बुलाया था. सोनी देवी से उसकी 8 साल पुरानी दोस्ती थी. 


नामजद आरोपियों में उमा ईंट भट्ठा के मैनेजर नागेश्वर सिंह, मुंशी मिथिलेश मिश्रा के अलावा शमशेर अंसारी को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. आरोपित ने सोनी देवी को भी दुष्कर्म में सहयोग करने के लिए अभियुक्त बनाया है. शाहपुर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर चार लोगों को  गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.