ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में फिर गैंगरेप, 4 लड़कों ने एक नाबालिग के साथ किया बलात्कार

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. कुछ ही घंटे के भीतर पटना में गैंगरेप की दूसरी घटना सामने आई है. एक और नाबालिग लड़की से सामूहिक बला

पटना में फिर गैंगरेप, 4 लड़कों ने एक नाबालिग के साथ किया बलात्कार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. कुछ ही घंटे के भीतर पटना में गैंगरेप की दूसरी घटना सामने आई है. एक और नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. 4  लड़कों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना पटना के दानापुर थाना इलाके की है. जहां लेखानगर एरिया में 4 लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस इस घटना के सामने आने के बाद फौरन कार्रवाई में जुट गई है. फरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है.


दानापुर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 4 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी अन्य 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आपको बता दें कि बीते दिन भी फतुहा थाना इलाके से गैंगरेप की एक घटना सामने आई थी. जहां एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया. पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है, जो अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी. इस दौरान एक शख्स उसे बहलाकर पुनपुन नदी किनारे ले गया. वहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे, जिन्होंने पीड़िता को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ता और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि सुबोध कुमार के मकान के नीचे गोदाम में लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि वह आशियाना में किसी के यहां करती थी. कल्लू के गोदाम से एक वयक्ति को गिरफ्तार किया गया है.


पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिंटू कुमार, अजीत, गजब और लाला यादव को गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य शख्स ऑटो चालक है, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. 

टैग्स