ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में दुष्कर्म के चार दिन बाद महिला ने की खुदकुशी, डॉक्टर की गंदी हरकतों का हुई थी शिकार

PATNA : बिहार के नालंदा जिले से बीते दिनों एक विधवा महिला के साथ डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था. अब उस महिला द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर से हड़कंप मच गया

पटना में दुष्कर्म के चार दिन बाद महिला ने की खुदकुशी, डॉक्टर की गंदी हरकतों का हुई थी शिकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के नालंदा जिले से बीते दिनों एक विधवा महिला के साथ डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था. अब उस महिला द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर से हड़कंप मच गया है. दरअसल, महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के चार दिन बाद ही खुदकुशी कर ली थी लेकिन परिवार वालों ने मामले कि दबाये रखा और चोरी-चुपके उसका दाह-संस्कार भी कर दिया. इधर, दुष्कर्म मामले की छानबीन के दौरान 27 मई को मामला संज्ञान में आया है. हालांकि पुलिस अभी मौत की पुष्टि नहीं कर रही है. 


महिला ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली. मृतका का ससुराल पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हैं. आपको याद दिला दें कि बीते 18 मई को नगरनौसा थाना क्षेत्र के खीरू बिगहा बाजितपुर में ग्रामीण चिकित्सक जितेन्द्र कुमार से इलाज कराने आई विधवा ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. इसके बाद भीड़ ने ग्रामीण चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी थी. इत्तेफाक से हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद दल-बल समेत गांव के नजदीक ही थे. वे सूचना मिलते मौके पर पहुंच गए थे और भीड़ से चंगुल से उसकी जान बचाई थी. नगरनौसा थाने में उस पर दुष्कर्म का केस हुआ. आरोपी फिलहाल जेल में है. 


इतना ही नहीं घटना वाले दिन ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए विधवा की मेडिकल जांच करवाने के लिए उसे नगरनौसा थाना पुलिस की अभिरक्षा में जिला अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन वहां पहुंचकर उसने जांच करवाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद रात में उसे पुलिस ने उसके घर पहुंचा दिया था. मामले पर पुलिस निरीक्षक, चंडी अंचल, (नालन्दा) कन्हैया सिंह ने कहा कि कथित पीड़िता ने मेडिकल जांच कराने से इनकार किया था. कोर्ट बंद रहने के कारण पीड़िता का बयान भी नहीं हो पाया था. फिलहाल अभी मौत की सूचना नहीं है. लेकिन कथित पीड़िता की मौत हो जाने पर साक्ष्य के अभाव में जांच की दिशा बदल सकती है. 

टैग्स