ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में डीएसपी से थाने के अंदर बदसलूकी करने वाले पूर्व वार्ड पार्षद का केस आईओ ने ही मैनेज कर लिया, जमानत मिली तो एसएसपी ने किया सस्पेंड

PATNA : बिहार में सुशासन के वाली पुलिस का हाल क्या है, इसकी बानगी डीएसपी के साथ बदसलूकी के मामले में पूर्व वार्ड पार्षद और आरजेडी नेता के बेटे को जमानत मिलने के साथ देखने को मिली ह

पटना में डीएसपी से थाने के अंदर बदसलूकी करने वाले पूर्व वार्ड पार्षद का केस आईओ ने ही मैनेज कर लिया, जमानत मिली तो एसएसपी ने किया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सुशासन के वाली पुलिस का हाल क्या है, इसकी बानगी डीएसपी के साथ बदसलूकी के मामले में पूर्व वार्ड पार्षद और आरजेडी नेता के बेटे को जमानत मिलने के साथ देखने को मिली है. मामला पटना से जुड़ा हुआ है. पटना के पीरबहोर थाने में घुसकर टाउन डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के मामले में जेल भेजे गए पूर्व वार्ड पार्षद अशरफ अहमद को आखिरकार कोर्ट से जमानत मिल गई है. इस मामले में पुलिस के तरफ से जो बड़ा खेल सामने आया है. इसके बाद एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने केस के आयु प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया है.




दरअसल, इस मामले के आयु प्रमोद कुमार ने केस डायरी में आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद अशरफ अहमद के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं दिखाया जिसकी वजह से कोर्ट से उसे जमानत मिल गई. आरोपी के वकील के मुताबिक पुलिस कोई ठोस और वैज्ञानिक सबूत उपलब्ध नहीं करा सकी है और अशरफ अहमद के ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. दोनों पक्षों की तरफ से दलील और केस डायरी को देखने के बाद कोर्ट ने आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद को जमानत दे दी. इसके साथ ही यह साफ हो गया कि आयोग प्रमोद कुमार ने आरोपी के साथ मिलकर किस तरह मामले को मैनेज करने का प्रयास किया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना एसएसपी ने एसआई प्रमोद कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया है.




हैरानी की बात तो ये है कि पीरबहोर थाने में हाईक्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगा है. कैमरे में पूरी घटना का वीडियो और ऑडियो भी कैद है. साक्ष्य के तौर पर केस डायरी में आईओ ने इसका भी जिक्र नहीं किया है. टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने जांच में लापरवाही बरती जाने की बात कही है.


टैग्स