ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

पटना में DSP, पार्षद और टीचर कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस पहुंची तो बोल दिया हमला

PATNA: छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि से लेकर शिक्षित लोग भी खराबबंदी का माखौल उ

पटना में DSP, पार्षद और टीचर कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस पहुंची तो बोल दिया हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि से लेकर शिक्षित लोग भी खराबबंदी का माखौल उड़ाने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना का है, जहां एक रिटायर्ड डीएसपी और वार्ड पार्षद द्वारा शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। इस बात की भनक लगते ही देर रात जब पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची तो रिटायर्ड डीएसपी, वार्ड पार्षद और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लोदीपुर की है।


दरअसल, गांधी मैदान थाने की पुलिस को लोदीपुर में शराब पार्टी की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी करने लोदीपुर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने शराब पार्टी करते लोदीपुर रेलवे क्वार्टर से 5 लोगों को पकड़ा। शराब पार्टी करने वालों में एक खुद को रिटायर्ड डीएसपी, दूसरा वार्ड पार्षद और तीसरा खुद को शिक्षक बता रहा था। पुलिस जब उन्हें गाड़ी में बैठाने लगी तो वार्ड पार्षद के इशारे पर वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिस अधिकारियों को चोटे आई हैं।


गांधी मैदान पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया। जिन तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसमें पिछले महीने आईजी कार्यालय से रिटायर्ड हुए डीएसपी बीके पांडे भी शामिल है। रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी बीके पांडे के हिरासत में लिए जाने की खबर जैसे ही उनके घर वालों को मिली, वैसे ही देर रात गांधी मैदान थाने पर परिजनों के साथ-साथ काफी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक नहीं चली।