ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, मुखिया के हस्बैंड को गोलियों से भून दिया, इलाके में दहशत

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है. राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. बेलगाम अपराधियों ने मुखिया के हस्बैंड को गोलियों से भू

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, मुखिया के हस्बैंड को गोलियों से भून दिया, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है. राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. बेलगाम अपराधियों ने मुखिया के हस्बैंड को गोलियों से भून दिया है. वहीं दूसरी ओर एक अन्य शख्स को भी मौत के घाट उतार दिया है. दोनों वारदात के बाद हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पहली वारदात पटना के बिहटा इलाके की है. यहां बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने चाकू से गोदकर एक शख्स की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान राजपुर गांव के रहने वाले सिद्धनाथ लाल के रूप में हुई है. दूसरी वारदात पैनाल गांव के पास हुई है, यहां पर अज्ञात बाइक वालों ने मुखिया पति पिंटू साव को गोलियों से भून दिया है. दोनों ही वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए हैं.


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. नाराज लोग सड़क जाम करने के बाद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया है. साथ ही राजधानी पटना में गिरती हुई कानून-व्यवस्था को लेकर भी अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं.


वहीं दूसरी ओर पटना पुलिस इन दोनों घटनाओं की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के किसी भी सीनियर अधिकारी का कोई भी ऑफिशियल बयान अब तक सामने नहीं आया है. थानेदार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. आरोपियों की तलाश कर रही है.