ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में डॉक्टर पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराया मामला

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक महिला ने डॉक्टर पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

पटना में डॉक्टर पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराया मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक महिला ने डॉक्टर पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


दरअसल, दीघा बांसकोठी गेट नंबर 95 की रहने वाली महिला और उसके पति ने वहीं के एक डॉक्टर और उसके परिजनों पर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने नरेश महतो, डॉ. निशांत और उसके परिजनों के खिलाफ दीघा थाने में लिखित आवेदन दिया है. 


महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के साथ-साथ उसके पर्स से पैसे भी छीन लिए गए. महिला ने अपना इलाज दीघा अस्पताल में कराया है. इधर दीघा थानेदार राजेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. छानबीन की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 


बताया जा रहा है कि महिला दीघा में ही चूल्हे की दुकान चलाती है और उसके पति एक सरकारी विभाग में अनुबंध पर कार्यरत हैं. महिला ने कहा कि हर दिन वह रात के लगभग 10 बजे दुकान बंद कर घर जाती है. घटना की रात उसके पति भी उसके साथ घर जा रहे थे. तभी निशांत उससे जान बूझकर टकरा गए. आपत्ति जताने पर मारपीट करने लगे. विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. 


इधर डॉक्टर निशांत और उनके चाचा डॉ. रमेश दांत के डॉक्टर हैं. रमेश ने कहा कि सारा आरोप बेबुनियाद है. रात में मेरे घर में पार्टी थी. निशांत अपने मामा के साथ उनकी कार में खाना रखने गया था. उसी दौरान महिला अपने पति के साथ जा रही थी और महिला का पति ही उनसे उलझ गया था. उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ थाने में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं.