ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में बाइक सवार दो युवकों की करतूत: पेट्रोल पंप कर्मी ने सिगरेट पीने से मना किया तो कनपट्टी पर तान दिया पिस्टल

PATNA: पटना के गांधी मैदान पेट्रोल पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक में पेट्रोल भराने आए दो युवक सिगरेट पीने लगे। पेट्रोल पंप पर सिगरेट पी रहे दोनों युवक को जब पंप कर्म

पटना में बाइक सवार दो युवकों की करतूत: पेट्रोल पंप कर्मी ने सिगरेट पीने से मना किया तो कनपट्टी पर तान दिया पिस्टल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के गांधी मैदान पेट्रोल पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक में पेट्रोल भराने आए दो युवक सिगरेट पीने लगे। पेट्रोल पंप पर सिगरेट पी रहे दोनों युवक को जब पंप कर्मी ने ऐसा करने से मना किया और सिगरेट बुझाने की बात कही तब दोनों गुस्सा हो गये और गाली-गलौज करने लगे।


यही नहीं दोनों युवकों ने कमर से पिस्टल निकाला और पंप कर्मी के कनपट्टी में सटा दिया। जिसके बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य कर्मियों की नजर उस पर गयी। उन्हें ऐसा लगा कि दोनों युवक लूटपाट कर रहा है। कर्मियों ने काफी सूझ-बूझ से काम लिया और किसी तरह से दोनों बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया।


दोनों युवकों को पकड़ने के बाद पंप कर्मियों ने गांधी मैदान थाना पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गांधी मैदान थाने ले जाया गया है जहां दोनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पेट्रोल पंप को बंद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


गौरतलब है कि बीते सोमवार को पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड स्थित पेट्रोल पंप कर्मी को बाइक सवार अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बैंक में कैश डिपोजिट करने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मियों को निशाना बनाते हुए बाइक सवार अपराधियों ने 15 लाख 8 हजार 620 रुपए लूटा था और आज गांधी मैदान थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर पिस्टल तान दी और गाली-गलौज भी की। 


पेट्रोल पंप कर्मी ने दोनों को सिगरेट नहीं पीने की बात कही थी जो दोनों को नागबार गुजरा। पेट्रोल पंप कर्मी ने कहा कि पहले सिगरेट बुझाइए तब ही पेट्रोल देंगे नहीं तो आग लग जाएगी। पेट्रोल पंप कर्मी के इतना कहते ही दोनों युवक गुस्सा हो गया और कनपट्टी पर पिस्टल तान दी। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे किसी तरह से धर दबोचा और दोनों को गांधी मैदान पुलिस के हवाले कर दिया। अब गांधी मैदान पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है। 


पटना में बाइक सवार दो युवकों की करतूत: पेट्रोल पंप कर्मी ने सिगरेट पीने से मना किया तो कनपट्टी पर तान दिया पिस्टल

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें