ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दिव्यांग नाबालिग के साथ 'हैवानियत', गैंगरेप के बाद गला रेत कर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

PATNA : पटना के बख्तियारपुर में दिव्यांग नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. नाबालिग के साथ दो युवकों ने रेप किया. हैवानों ने अपने कुकर्म को छिपाने के लिए नाबालिग की गला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के बख्तियारपुर में दिव्यांग नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. नाबालिग के साथ दो युवकों ने रेप किया. हैवानों ने अपने कुकर्म को छिपाने के लिए नाबालिग की गला रेत कर हत्या कर दी. 


खबर के मुताबिक दिव्यांग नाबालिग मंदबुद्धि की थी, गुरुवार को वह अपनी मां के साथ घास काटने गई थी. मां बेटी को एक पुराने घर के बाहर बैठा घास काट रही थी. इसी बीच हैवानों ने उसे घर में खींच लिया और कुकर्म करने के बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. 


घास काटने के बाद मां अपनी बेटी को खोजने लगी पर उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद मां बख्तियारपुर थाना पहुंच पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के अंदर गई तो नाबालिग का शव छत पर मिला. उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई  करते हुए एक आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग का शव कुंदन के ही घर से बरामद किया गया है. कुंदन के ही निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे.