ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना में बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म, दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को दाग दी चार गोलियां

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश युवक को चार गोलियां दागने के बाद मौके से फरार हो गए

पटना में बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म, दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को दाग दी चार गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश युवक को चार गोलियां दागने के बाद मौके से फरार हो गए।गोली लगने से घायल हुए युवक को आनन-फानन में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना फुलवारीशरीफ थाने के राधामोहन नगर मित्रमंडल कॉलोनी की है।


युवक की पहचान राधामोहन नगर के मित्रमंडल कॉलोनी निवासी पुतुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर जब पुतुल कुमार अपने घर में मौजूद था, अपराधी उसके घर में घुस गए और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।



घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से अपराधियों ने पुतुल कुमार को गोली मारी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।